श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में सेना के जवानों पर किए जा रहे पत्थरबाजी पर राज्य के डिप्टी सीएम निर्मल सिंह ने कहा है कि घाटी के युवाओं को ऐसा करने के बदले पैसे दिए जा रहे हैं। NIA की जांच का हवाला देते हुए निर्मल सिंह ने कहा कि घाटी में पत्थरबाजी के लिए हर युवाओं को रोजाना 500 रुपए दिए जा रहे हैं। निर्मल सिंह ने कहा कि पाकिस्तान भारत के खिलाफ अप्रत्यक्ष लड़ाई रहा हैष। वो हवाला और जाली नोटों के जरिए पैसा मुहैया कर रहा है। वो भारत के खिलाफ कश्मीरी युवाओं का इस्तेमाल कर रहा है। पाकिस्तान द्वारा मुहैया कराए गए पैसों का इस्तेमाल भारतीय सेना के जवानों के खिलाफ किया जा रहा है। घाटी के युवाओं को सेना के जवानों पर पत्थर मारने के बदले रोजाना 500 रुपए दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार परिस्थितियों को संभालने की पूरी कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा है दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।