नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह की पार्टी में कद घटा दी गई है। कांग्रेस ने उनसे गोवा, कर्नाटक के प्रभारी का भार छीन लिया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को पार्टी में अहम फेरबदल किया और उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को कर्नाटक और गोवा के प्रभारी महासचिव की जिम्मेदारी से हटा दिया।
आपको बता दें कर्नाटक में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाला है जबकि गोवा में कांग्रेस सबसे अधिक सीटें हासिल करने के बाद भी सरकार नहीं बना पाई थी, जिस के बाद से दिग्जीविजय सिंह को लेकर पार्टी में काफी नाराजगी चल रही थी। इस नाराजगी का असर उनके कद को घटा कर दिखाया गया है।
हलांकि पार्टी के इस फैसले से दिग्विजय सिंह काफी खुश दिखे और उन्होंने कहा कि वह इस बदलाव से खुश हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा नई टीम चुने पर उन्हें काफी खुशी हुई है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि मैं बहुत खुश हूं। आखिरकार यह नई टीम राहुल द्वारा चुनी गई है। उन्होंने लिखा कि मैं कांग्रेस पार्टी और नेहरू-गांधी परिवार का वफादार हूं।