वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का गुस्सा एक बार फिर से सातवें आसमान पर है। ट्रंप ने साफ कर दिया है कि अगर अमेरिका की सुरक्षा में अगर सेंध लगती है तो इसके लिए न्यायपालिका जिम्मेदार होगी। ट्रंप ने कहा है कि 7 मुस्लिम देशों के वीजा से प्रतिबंद्ध हटाना ठीक नहीं है। अगर न्यायपालिका ऐसा करती है तो अब इस की जिम्मेदारी जज की होगी।
दरअसल अमेरिकी न्यायपालिका ने मुस्लिम देशों पर लगाए गए वीजा प्रतिबंद्ध को हटा लिया है। इस रोक को हटाने के बाद संघीय अदालतों पर बरसते हुए ट्रंप ने चेतावनी दी है कि न्यायपालिका अमेरिकियों को ‘खतरे’ में डाल सकती है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि यकीन नहीं आता कि कोई जज हमारे देश को ऐसे खतरे में डाल देगा। यदि कुछ होता है तो उसका दोष उस पर और न्याय व्यवस्था पर डाला जाए। आपको बता दें कि 27 जनवरी को ट्रंप ने सभी शरणार्थियों पर और ईरान, इराक, लीबिया, सोमालिया, सूडान, सीरिया और यमन से आने वाले यात्रियों पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया था।