नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बीते साल 8 नवंबर को नोटबंदी का फैसला लिया। उनके इस फैसले को लेकर देशभर में उनका विरोध हुआ, लेकिन अब लोग उनके इस फैसले की तारीफ कर रहे हैं। नोटबंदी के बाद पीएम का जनाधार बढ़ा हैष ताजा सर्वे में यहीं बात सामने आ रही है।
टाइम्स नाऊ प्री पोल सर्वे के मुताबिक यूपी में भारतीय जनता पार्टी बहुमत के साथ सरकार बना सकती है। टाइम्स नाऊ और वीएमआर के इस सर्वे में भाजपा को यूपी में जनाधार मिलता दिख रहा है। इस सर्वे के मुताबिक भाजपा को यूपी में 34 प्रतिशत वोट मिल रहे हैं। यूपी की 403 सीटों में से 202 सीटें भाजपा के खाते में आ रही है।
जबकि सर्वे में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के गठबंधन को 147 सीटें मिलती दिख रही है। जो 2012 की तुलना में 105 सीटें कम है। वहीं मायावती की पार्टी को 24 प्रतिशत वोट के साथ 47 सीटें दी गई हैं। इस सर्वें में मुख्यमंत्री पद की पहली पसंद के तौर पर अखिलेश यादव सामने आए हैं। 39 प्रतिशत लोगों नेअखिलेश को माना है।