नई दिल्ली। हाल के दिनों में सोशल मीडिया का प्रभाव बढ़ गया ह। लोग बढ़-चढ़ कर अपनी प्रतिक्रियाएं सोशल मीडिया पर दे रहे हैं। कभी सही तो कभी गलत भी। ऐसा ही कुछ देखने को मिला टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शामी के साथ. क्रिकेटर और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को सोशल मीडिया पर लोगों की आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। इस आलोचना की वजह हैं उनकी पत्नी। अपनी पत्नी की फोटो पोस्ट करने की वजह से उन्हें लोगों की आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल शमी ने सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर एक तस्वीर डाली। उसमें वो और उनकी पत्नी हसीन जहां हैं। तस्वीर में ऐसा कुछ बी नहीं है, जिस पर आपत्ति की जाए, लेकिन शमी के फैंस को उनकी पत्नी का परिधान अच्छा नहीं लगा और सोशल मीडिया पर लोगों ने इस्लाम और अल्लाह का हवाला देकर इन सबसे बचने की राय दी है।
लोगों ने उन्हें उनकी पत्नी के परिधान को लेकर सलाह देना शुरू कर दिया। किसी ने उन्हें हिजाब में रखने की सलाह दी तो किसी ने उन्हें इरफान पठान से सीखने की। लोगों ने उन्हें मुस्लिम होने की दुहाई दी और कहा कि बीबी को पर्दे में रखे। हालांकि एक ऐसा वर्ग भी है जो शमी को उनकी तस्वीर के लिए अपना समर्थन दे रहा है। पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने शामी की पत्नेनी के परिधान को लेकर सवाल खड़े कर रहे लोगों को फटकार लगाते हुए लिखा कि टिप्पणियां बेहद शर्मानाक है। मोहम्मद शमी को पूरा समर्थन है। देश में और भी कई बड़े मुद्दे हैं।