नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने अनुराज ठाकुर को भारतीय युवा मोर्चा के पद से हटाकर पूनम महाजन को इसकी जिम्मेदारी सौंप दी है। पूनम अब बाजपा युवा मोर्चा की अध्यक्ष होंगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने उन्हें ये अहम जिम्मेदारी सौंपी है।
भाजपा के कद्दावर नेता रहे प्रमोद महाजन के बेटी पूनम महाजन को पार्टी ने यूथ विंग की कमान सौंपीे । 6 सालों से इस पद पर अनुराग ठाकुर थे, लेकिन अब उन्हें हटाकर पूनम को ये जिम्मेदारी दी गई। उनके नामों पर तब से ही विचार चल रहा था जबसे इसी साल अमित शाह फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए थे।युवा मोर्चा के अध्क्ष पद की जिम्मेदारी बदलने के साथ-साथ अमित शाह ने कुछ और पदाधिकारी बदले हैं।