चेन्नई। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता के लिए अगले कुछ घंटे बेहद अहम है। शाम 4 बजकर 30 मिनट पर दिल का दौरा पड़ने के बाद उनकी तबियत बिगड़ गई है। उन्हें एक्ट्राकॉपोरियल मेम्बरेंस हर्ट एसिसटेंस डिवाइस पर रखा गया है। एक्सपर्ट डॉक्टरों और क्रिटिकल केयर विशेषज्ञों की टीम लगातार अम्मा की तबियत पर नजर बनाए हुए हैं।
वहीं एम्स के डॉक्टरों की टीम भी चेन्नई पहुंच गई है। उनकी हालत को देखते हुए ब्रिटिश एक्सपर्ट डॉ. रिचर्ड बेल लंदन से चेन्नई के लिए रवाना हो चुके हैं। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक रिचर्ड बेल लंदन से रवाना हो चुके हैं।
रिचर्ड बेल ने अपोलो अस्पताल के डॉक्टरों से लगातार संपर्क में हैं और अम्मा की तबियत का जायजा ले रहे हैं। आपको बता दें कि रिचर्ड बेल शुरु से ही जयललिता की सेहत पर नजर रखे हुए हैं। इससे पहले भी 13 अक्टूबर को डॉक्टर रिचर्ड बेल चेन्नई आए थे।