पटना। छठ महापर्व को लेकर बिहार में तैयारियों जोर-शोर से हो रही है। घाटों की साफ-सफाई से लेकर सुरक्षा इंतजामों पर विषेश जोर दिया जा रहा है। छठ पर्व में लोगों को किसी तरह की असुविधा न हो इसके लिए मोबाइल एप लांच किए गए हैं।
इस मोबाइल एप की मदद से लोग घाटों की पूरी जानकारी से ले सकते हैं। वहीं घाट कितनी दूर है, कितना सुरक्षित है, वहां कैसा इंतजमा है,सारी जानकारी इस मोबाइल एप पर मौजूद है।
गंगा घाटों को पांच जोन में बांट कर काम किया जा रहा है। जिलाधिकारी संजय कुमार अग्रवाल आज यानी बुधवार को छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं और छठ व्रतियों की सुविधा के लिए छठ पूजा पटना मोबाइल एप लांच करेंगे।
इस एप को कोई भी गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करप सकते है। एस एप पर सभी घाटों की पूरी जानकारी होगी। इस एप पर छठ पूजा कोषांग के पदाधिकारी, जोनल इंचार्ज, प्रशासन द्वारा घाटों पर उपलब्ध करायी जा रही सुविधाएं, मेडिकल टीम, पार्किंग स्थल, खतरनाक घाटों की सूची आदि सब मौजूद है।