अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए होने वाले चुनाव को लेकर सरगर्मियां बढ़ गई हैं। इसके तहत डोनाल्ड ट्रम्प और हिलेरी क्लिंटन के बीच आज दूसरी टीवी डिबेट हुई। ये डिबेट सेंट लुईस के वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी में की गई। हिलेरी और ट्रम्प ने बिना हाथ मिलाए इस डिबेट की शुरुआत की। हिलेरी ने कहा, ‘ट्रम्प के लीक हुए वीडियो से उनकी हकीकत सामने आ गई।’ इस पर ट्रम्प ने कहा, ‘ये एक प्राइवेट बातचीत थी। मुझे इस पर कोई गर्व नहीं है।’ हिलेरी ने ट्रम्प पर रूस से डील के आरोप लगाए। ट्रम्प ने कहा, मेरी कोई डील नहीं हुई है।
हिलेरी ने कहा कि हम इस्लाम के साथ वॉर नहीं चाहते
हिलेरी ने इस डिबेट में जोर देते हुए कहा कि हम इस्लाम के साथ वॉर नहीं चाहते। ट्रम्प की छवि इस्लाम विरोधी मानी जाती रही है। हालांकि आज के डिबेट में ट्रम्प ने भी कहा कि इस्लाम से डरना शर्मनाक है।
हिलेरी को जेल भेज दूंगा
ट्रम्प ने कहा कि अगर मैं प्रेसिडेंट बना तो हिलरी के ईमेल्स की जांच कराउंगा और ईमेल मुद्दे पर हिलेरी को जेल में डाल दूंगा, ईमेल से जरिए सरकारी दस्तावेज लीक का आरोप हिलेरी क्लिंटन पर लगा है। ट्रम्प से यह पूछे जाने पर कि उन्हें हिलेरी की कौन सी बात उन्हें पसंद है, उन्होंने कहा- हिलेरी फाइटर हैं। वे मैदान में डटी रहती हैं। जब यही सवाल हिलेरी से पूछा गया तो हिलेरी ने कहा, उन्हें ट्रम्प के बच्चे अच्छे लगते हैं। हिलेरी ने कहा कि ट्रम्प के के टैक्स प्लान अमेरिका को मंदी में ढकेल देंगे।
पहला सवाल एक टीचर ने पूछा
हिलेरी क्लिंटन से पहला सवाल ऑडियंस में से एक टीचर ने किया। उन्होंने पूछा कि क्या वे देश के यंग जेनरेशन के लिए एक सही और पॉजिटिव माहौल तैयार कर रही हैं। जिसके जवाब में हिलेरी ने कहा कि हमें सबसे पहले अपने बच्चों को ये बताना होगा की हमारा देश सबसे बेहतर है।
शर्मिंदा हैं ट्रम्प
डिबेट के होस्ट एंडरसन ने ट्रम्प से उनके सेक्स बूस्ट टेप के बारे में पूछा। 2005 के इस टेप में उन्होंने महिलाओं के बारे में अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया था। इसके जवाब में ट्रम्प ने कहा, ‘ये एक प्राइवेट बातचीत थी। मुझे इस पर कोई गर्व नहीं है। इसके साथ ट्रम्प ने कहा कि वे महिलाओं का सम्मान करते हैं। महिलाएं भी उनका सम्मान करती हैं। वे अपने शब्दों से काफी शर्मिंदा हैं।’