नई दिल्ली। जाने-माने लेखक और कॉलम्निस्ट तारक मेहता का आज निधन हो गया। गुजरात के मशहूर लेखक सब टीवी पर प्रसारित होने वाले शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा का निर्माण उनके ही लोकप्रिय कॉलम ‘दुनिया ने ऊंधा चश्मा’ पर हुआ था। इस शो ने कई कीर्तिमान अपने नाम किये हैं।
इस शो को लोगों ने खूब सराहा है। शो के निर्माता असित मोदी ने तारक मेहता के निधन पर दुःख प्रकट किया है। असित ने बताया कि ये शो उनकी कहानी पर आधारित है और इस शो की कामियाबी के असली हकदार भी वहीं है। उन्होंने कहा कि पहले तो वो शो में हुए फेर-बदल से नाराज़ होते थे। लेकिन धीरे-धीरे जैसे जैसे शो आगे बढ़ा। वो कन्विंस हुए। तारक मेहता को उनकी उम्दा लेखन के लिए पद्मश्री सम्मान से नवाज़ा जा चुका है।
तारक मेहता के निधन के बाद उनका अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा बल्कि उनका देह-दान किया जाएगा। परिवार के मुताबिक यहीं उनकी आख़िरी इच्छा थी। वो हमेशा यह बात दोहराते थे कि जब उनका देहांत हो तो वे देह-दान कर सकें।