बनारस। उत्तर भारत में मानसूक दस्तक देने ही वाला है। मानसून के आने से पहले यहां गर्मी अपना चरम पर है। तापमान 45 से 47 डिग्री तक पहुंच गया है। आज गर्मी का जो असर हम आपको दिखाने जा रहे हैं यकीन मानिए वैसा आपने आज से पहले नहीं देखा होगा। तस्वीरें बनारस के अस्सी घाट से सामने आई है। जहां गंगा घाट पर गर्मी की वजह से जमीं पर ही रोटियां सिंक रही हैं। जी हां एक शख्स अस्सी घाट के जमीन पर रोटियां सेक रहा है। शख्स ने तवे की तरह जल रहे घाट पर ही रोटियां सेंक ली। वीडियो देख कर आप अंजादा लगा सकते हैं कि बनारस किस गर्मी से गुजर रहा है। पिछले कुछ दिनों से यहां का तापमान 45 से 47 डिग्री सैल्सियस तक पहुंच चुका है। देखिए वीडियो…