नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश चुनाव में कांग्रेस की नैया बचाने के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा मैदान में उतर चुकीं हैं। प्रियंका ने पहली बार चुनावी बैठक में आधिकारिक तौर पर हिस्सा लिया। प्रियंका ने राज्य के कांग्रेस नेताओं के रणनीति सत्र में हिस्सा लिया।
कांग्रेस महासचिव गुलाम नबी आजाद द्वारा बुलाई गई इस बैठक में प्रियंका गांधी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर, कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित और प्रचार प्रमुख संजय सिंह समेत प्रदेश नेता शामिल हुए थे। प्रिंयंका ने यूपी के हालात को लेकर उनसे बातचीत की। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में अगले साल के शुरू में चुनाव होने हैं।