लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन के बाद अब कांग्रेस-सपा गठबंधन पर भी पेंच फंस गया है। गठबंधन के लिए आज कांग्रेस आखिरी कोशिश करेगी। कांग्रेस की ओर से सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी इस गठबंधन के लिए लगातार अखिलेश यादव के संपर्क में हैं, लेकिन दनों के बीच बात बनती दिख नहीं रही है। माना जा रहा है कि आज इस गठबंधन पर आखिरी फैसला आज किया जाएगा।
सपा नेता नरेश अग्रवाल के मुताबिक कांग्रेस ज्यादा सीटें मांग रही है, जबकि अखिलेश यादव उतनी सीटें देने को तैयार नहीं है। अखिलेश यादव ने पहले कांग्रेस को 85 सीटों का ऑफर दिया लेकिन कांग्रेस 150 सीटें मांग रही थी। बाद में दोनों ओर से कुछ नरमी बरती गई और अखिलेश ने कांग्रेस को 100 सीटें ऑफर की। जबकि कांग्रेस कम से कम 120 सीटें चाहती है। अखिलेश 100 सीट से ज्यादा सीट देने के मूड में कतई नहीं हैं। ऐसे में गठबंधन को लेकर पेंच फंसता नजर आ रहा है।
गौरतलब है कि कांग्रेस ने पहले दो चरणों के लिए 140 सीटों पर पार्टी उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए हैं। ऐसे में उम्मीद है कि सपा से गठबंधन हो जाएगा और यूपी में गठबंधन की सरकार बनेगी।