नई दिल्ली। बुखार की शिकायत के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने यह जानकारी दी। सोनिया गांधी दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में चेकअप कराने गई थीं, जहां एहतियातन उन्हें भर्ती कर लिया गया। दो दिनों में उनके काम पर लौट आने की संभावना है।
पिछले तीन महीने में दूसरी बार सोनिया को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले अगस्त में भी उन्हें अपना बनारस दौरा बीच में ही छोड़कर आना पड़ा था।