760दिल्ली बीजेपी के नवनियुक्त अध्यक्ष मनोज तिवारी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर कई संगीन इल्जाम लगाए हैं। इनमें दिल्ली के बजट के दुरुपयोग से लेकर हज़ारों करोड़ रुपये के घोटाले तक के आरोप शामिल हैं। मनोज तिवारी ने कहा “ये (अरविंद केजरीवाल) आए थे अगेंस्ट करप्शन और खुद ही भ्रष्टाचार के समर्थक बन गए। उन्होंने न तो भ्रष्टाचार रोकने की कोशिश की, न भ्रष्टाचार से परहेज किया। वे भ्रष्टाचार के कीचड़ में घुस गए।“
मनोज तिवारी ने अरविंद केजरीवाल पर दिल्ली से छल करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होने दिल्ली को सात-आठ साल पीछे कर दिया। इसके अलावा भी उन्होंने कई तरह की बातें की औऱ केजरीवाल सरकार के कामकाज के तौर-तरीके औऱ नीयत को लेकर गंभीर खुलासे किये। ये खुलासे उन्होंने “प्रश्नव्यूह” कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार अनुरंजन झा और अभिरंजन कुमार को दिए साक्षात्कार में कहीं। तीन टुकड़ों में पिरोई करीब 34 मिनट की इस बातचीत का पहला हिस्सा आप यहां देख सकते हैं।