चंड़ीगढ़। पांच राज्यों के चुनावी परिणाम आने के बाद पंजाब एकलौता राज्य है, जहां कांग्रेस अपनी नाक बचा पाई है। कांग्रेस यहां बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। कांग्रेस की जीत का सेहरा जितना पंजाब कांग्रेस के प्रभारी कैप्टन अमरिंदर सिंह के माथे पर बंध रहा है, उतना ही भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए नवजोत सिंह सिद्धू को इस जीत के लिए जिम्मेदार बताया जा रहा है।
भाजपा छोड़कर मजबूरी में कांग्रेस का हाथ तामने वाले सिद्धू अब यहां डिप्टी सीएम पद के उम्मीदवार बताए जा रहे है। चुनाव के नतीजों से साफ हो गया है कि कांग्रेस के साथ की गई सिद्धू की बैटिंग काम आई और पंजाब में कांग्रेस ने 10 साल बाद सत्ता में वापसी की। अमृतसर ईस्ट से शानदार जीत दर्ज करने वाले नवजोत सिंह सिद्धू को कांग्रेस बड़ा इनाम दे सकती है। पंजाब में कांग्रेस को जिताने में नवजोत सिंह सिद्धू ने कड़ी मेहनत काम आई। उन्होंने पूरे राज्य में धुआंधार प्रचार किया था। ऐसे में पंजाब की जीत पर कांग्रेस उन्हें इनाम के तौर पर डिप्टी सीएम का पद दे सकती है। हलांकि इस बारे में कोई ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन ये जानना बेहद दिलचस्पी है कि क्या राहुल इस जीत का गिफ़्ट नवजोत सिंह सिद्धू को भी देंगे और उन्हें पंजाब का डिप्टी सीएम बनाएंगे?