लखनऊ। बहुजन समाजवादी पार्टी की मुखिया और बहनजी के नाम से मशहूर मायावती आज 61 साल की हो गई। 15 जनवरी को वो अपना 61वां जन्मदिन मना रही है। लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश में बसपा के कार्यकर्ता बहनजी का जन्मदिन मना रहे हैं। हर साल शान-शौकत से अपना जन्मदिन मनाने वाली बहनजी इस साल सादगी से अपना जन्मदिन मना रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी सादगी से जन्मदिन मनाने को कहा है। बहनजी के जन्मदिन पर नोटबंदी और चुनाव आयोग की तिरछी नजर का असर है कि कभी नोटों की माला पहनकर जन्मदिन मनाने वाली आज सादगी से जन्मदिन मनाने की बात कर रही हैं। मायावती ने कहा है कि उनका जन्मदिन सपा की तरह शाही नहीं होता। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी सादगी के साथ जन्मदिन मनाने को कहा है।
वहीं यूपी चुनाव के मद्देनजर मायावती ने कहा कि बीजेपी के खिलाफ जनता में गुस्सा है। नोटबंदी से अबतक हालात सामान्य नहीं हुए हैं।उन्होंने इसे राजनीतिक स्वार्थ से प्केरेरित कदम बता दिया। आपको बता दें कि हर साल मायावती अपना जन्मदिन जन-कल्याण दिवस के रूप में मनाती हैं। लेकिन चुनावी माहौल होने के वजह से वो इस बार आचार संहिता लगे होने की वजह से है उन्होंने अपने जन्मदिन समारोह से उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड को अलग रखा है।