नई दिल्ली। 1 मई से देश में कई नियमों में बदलाव किया गया है। आज से बदले नियमों के बारे में जानना बेहद जरूरी है वरना आपको मुश्किल हो सकती है। आइए जानें आज से देश में क्या-क्या हुए है नए बदलाव…
रेरा लागू: आज से घर खरीदने वालों के लिए अच्छी भातें लागू हो गई है। आज से रियल एस्टेट रेग्युलेशन एंड डेवलपमेंट एक्ट लागू हो रहा है। हर राज्य को रियल एस्टेट रेग्युलेटरी अथॉरिटी बनाना होगी। इसका काम किसी भी बिल्डर के खिलाफ आई शिकायत का निवारण करना होगा। इस एक्ट से बिल्डर्स की जवाबदेही बढ़ेगी और पारदर्शिता आएगी।
लालबत्ती पर रोक: आज से देशभर में वीआईपी कल्चर खत्म हो जाएगा। आज से सिर्प प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और भारत के चीफ जस्टिस के वाहनों पर ही लालबत्भीती होगी।
हर रोज निर्धारित होंगे पेट्रोल-डीजल के दाम: आज से पुडुचेरी, उदयपुर, जमशेदपुर, चंडीगढ़ और विशाखापट्टनम में रोजाना पेट्रोल-डीजल की कीमतें तय होंगी। वर्तमान में हर 15 दिन के अंतराल के बाद कीमतें निर्धारित होती हैं।
GST पोर्टल का ट्रायल: आज से जीएसटी पोर्टल का ट्रायल रन शुरू होगा। पहले जीएसटी पोर्टल का बीटा वर्जन लॉन्च होगा। तीन हजार करदाताओं के साथ यह ट्रायल शुरू होगा।
बंद हो जाएगा बैंक खाता अगर आपने 30 अप्रैल तक नो योर कस्टमर (केवाईसी) डिटेल या आधार नंबर नहीं दिया है तो आपका खाता आज से ब्लॉक कर दिया जाएगा।
लोन सस्ता: आज से पंजाब नेशनल बैंक ने ब्याज दर में 0.10 फीसदी से 0.15 फीसदी तक की कटौती की है। अब रोजाना के कर्ज पर ब्याज दर 8.20 फीसदी की जगह 8.05 फीसदी और पांच साल के लोन के लिए 8.75 फीसदी के बजाय 8.65 फीसदी होगी।