नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने अपनी ताजपोशी के बाद बड़ा बदलाव किया है। गुरुवार रात को उन्होंने दिल्ली के सभी 14 जिलों के अध्यक्षों को बदल डाला। माना जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद मनोज तिवारी अपने हिसाब से फील्ड तैयार कर रहे हैं।
पार्टी सूत्रों की मानें तो जिलाध्यक्षों की घोषणा के पीछे मनोज तिवारी की ताजपोशी के बाद पार्टी नेताओं के मन की थाह लेना भी रहा है। जानकार ये भी मान रहे हैं कि पूर्वांचली अध्यक्ष बनाये जाने के बाद दिल्ली में भाजपा का परंपरागत पंजाबी-वैश्य समीकरण में नया नाम पूर्वांचल का भी जुड़ गया है ।