चंडीगढ़। कल आने वाले चुनावी नतीजों से पहले ाए एग्जिट पोल्स भाजपा के लिए 4 राज्यों में खुशी की खबर लेकर आई है तो वहीं पंजाब में भाजपा की परेशानी बढ़ती दिख रही है। पंजाब विधानसभा चुनाव के बाद सामने आए एग्जिट पोल्स के मुताबिक भभाजपा-शिरोमणि अकाली दल गठबंधन यहां पिछड़ती दिख रही है। सी वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक पंजाब में आम आदमी पार्टी की लहर चल रही है। सी वोटर एग्केजिट पोल ने आप के खाते में 63 सीटें मिलती दिखाई है। 63 सीटों के साथ आप पंजाब में बहुमत की सरकार बना सकती है। जबकि कांग्रेस 45 सीटों के साथ दूसरे नबंर पर है। वहीं शिरोमणि अकाली दल और भाजपा गठबंधन का पंजाब से सूपड़ा पूरी तरह से साफ हो चुका है। सी वोटर एग्जिट पोल के मुताबिक पंजाब में भाजपा-शिरोमणि अकाली दल को महज 9 सीटें मिलती दिख रही है।