लदंन। सीरिया के अलेप्पो शहर में लगातार बमबारी हो रही है। बमबारी की वजह से निर्दोष लोगों की जानें जा रही हैं। बमबारी के दौरान अलेप्पो में रहने वाली 7 साल की मासूम अलाबेद ने लोगों से खुद के लिए दुआ करने की अपील की है।
Tonight we have no house, it’s bombed & I got in rubble. I saw deaths and I almost died. – Bana #Aleppo pic.twitter.com/arGYZaZqjg
— Bana Alabed (@AlabedBana) November 27, 2016
अलाबेद बमबारी की शिकार है। उसका आखिरी संदेश सोशल मीडिया परप वायरल हो गया है। वो लिखती है कि अंतिम संदेश: हम एक भयानक बमबारी का शिकार हैं अब और ज्यादा नहीं जिंदा नहीं रह सकते। हमारी मौत हो जाएगी।
Last message – under heavy bombardments now, can’t be alive anymore. When we die, keep talking for 200,000 still inside. BYE.- Fatemah
— Bana Alabed (@AlabedBana) November 27, 2016
वो आगे लिखती हैं कि मैमरना नहीं चाहते हूं, मुझे जिंदा रहना है। मेरे लिए आप सब दुआ करो। आपको बता दें कि अलाबेद नाम के ट्विटर अकाउंट से लगातार युद्ध की मार झेल रहे अलेप्पो शहर के हालात के बारे में बताया जा रहा है। अलबेदा के इस ट्विटर अकाउंट को उनकी मां फातिमा चलाती है। उनके मार्मिक संदेशों के बाद उनके फॉलोअरों की गिनती 1,37,000 हो चुकी है।