नई दिल्ली। 8 सितंबर को देशभर में किए गए नोटबंदी के बाद आज उन नोों को बदलने का आखिरी मौका है। 31 मार्च के बाद ये पुराने नोट कहीं भी नहीं बदले जा सकेंगे। आज रिजर्व बैंक में पुराने 500 और 1000 रूपए के नोटों को बदलने का आखिरी दिन है। हलांकि आपको बता दें कि ये सिर्फ उनके लिए हैं जो एनआरआई हैं, या फिर नोटबंदी के वक्त विदेश में थे। ऐसे लोग ही 31 मार्च तक रिजर्व बैंक की विभिन्न शाखाओं पर जाकर अपना नोट बदल सकते हैं।
ऐसे में आखिरी तारीख नजदीक आने के बाद से दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में रिजर्व बैंकमें नोट बदलने वालों की भारी भीड़ जमा हो गई है। हलांकि लोगों को इसमें बारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरबीआई द्वारा नोट बदलने से नाराज लोग अपने नोट फाड़ रहे है। वहीं जो लोग इस दौरान विदेश में थे उनके भी नोट बदलने में आरबीआई इंकार कर रहा है। कोलकाता में रिजर्व बैंक के बाहर खड़े झारखंड के हज़ारीबाग के रहने वाले दर्शन प्रसाद, जापान में टोक्यो के एक होटल में काम करते हैं, इनके पास 50 हज़ार के पुराने नोट हैं, लेकिन आरबीआई ने उसे बदलने से इंकार कर दिया। वहीं पटना के बसंत कुमार जो दुबई में कारपेंटर का काम करते हैं, उनके पास 45 हजार के पुराने नोट हैं, लेकिन उन्हें भी इन पुराने नोटों को बदलने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में नोट बदलने के आखिरी दिन लोगों की भारी भीड़ आरबीआई की शाखाओं पर जमा हो गई है।