बल्लभगढ़। हरियाणा के पलवल में सीट को लेकर हुए विवाद में 17 साल के मुस्लिम युवक जुनैद खान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। भीड़ द्वारा इस हत्या से लोगों में आक्रोश है। ईद की खरीददारी कर घर लौट रहे जुनैद और उसके 4 भाईयों को गौमांस के नाम पर इतना पीटा गया कि उसकी मौत हो गई, जबकि उसके 4 भाई किसी तरह से बच सके। घटना के 6 दिन बाद पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो आरोपी दिल्ली सरकार के कर्मचारी हैं। इस हत्याकांड में कुल 5 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने कुछ दिन पहले एक और गिरफ्तारी की थी।