चेन्नई। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री और एआईडीएमके की प्रमुख जयललिता का निधन हो गया। लंबी बीमारी के बाद रात 11 बजकर 30 मिनट पर अम्मा का निधन हो गया है। अपोलो अस्पताल की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि कर दी गई है।
आपको बता दें कि वो लंबे समय से बीमार चल रहीं थी। रविवार को उन्हें कॉर्डिएक अरेस्ट हुआ था और तबसे उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी। वो 68 साल थी और वो पिछले 74 दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं।
अम्मा के निधन की खबर के बाद से पूरे तमिलनाडु में शोक की लहर दौड़ गई है। इतना ही नहीं लॉ एंड ऑडर को बनाए रखने के लिए जयललिता के मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। समर्थकों की भारी भीड़ अस्पताल के बाहर जमा हो गई है।
वहीं अम्मा के निधन पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शोक व्यक्त किया हैं। उन्होंने तमिलनाडु के लोगों से शांति बरतने की अपील की है। पीएम मोदी ने भी जयललिता के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जयललिता हमेशा गरीबों के साथ जुड़ी रहती थी। उनका निधन बड़ी हानि है।
वहीं एआईडीएमके ने कहा है कि अम्मा के निधन के बाद उनके शव को कल शाम राजाजी हॉल ले जाया जाएगा, जहां लोग उनकेअंतिम दर्शन कर पाएंगे।