नई दिल्ली। भाजपा नेता द्वारा ममता बनर्जी के सिर कलम करने पर ईनाम देने की बात करने की बात पर अब विरोध शुरू हो गया है। समाजवादी पार्टी की नेता जया बच्चन ने राज्यसभा में इस मुद्दे पर भाजपा को घेरा। बुधवार को राज्यसभा में जया बच्चन ने भाजपा पर आरोप लगाया कि ये पार्टी गाय की सुरक्षा करना चाहती है, पर महिलाओं की नहीं। विरोध जताते हुए जया ने कहा कि आप गाय को बचा सकते हैं, पर महिलाओं को नहीं। भाजपा नेता के बयान पर आपत्ति दर्ज करते हुए उन्होंने कहा कि आप एक महिला के खिलाफ कैसे ऐसी बात कर सकते हैं। उन्जहोंने कहा कि महिलाएं आज सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं। आप उन्हें असुरक्षित महसूस करवा रहे हैं। गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के सदस्य योगेश वार्ष्णेय ने ममता बनर्जी को लेकर हनुमान जयंती के दिन उनके सिर पर 11 लाख रुपए का ईनाम देने वाली बात कही थी।