नई दिल्ली। मणिपुर विधानसभा चुनाव कांग्रेस को सबसे ज्यादा 28 सीटें मिली है, जबकि भाजपा को 21 सीटें मिली है। यहां चुनाव में सबसे चौंकाने वाली बात जो सामने आई वो समाजाकि कार्यकर्ता इरोम शर्मिला का हारना था। इरोम न केवल बल्कि उन्हें सिर्फ 90 वोट ही मिले। जिस इरोम ने मणिपुर की जनता के लिए 16 सालों तक अनशन पर रहकर संघर्ष किया उसे वहां की जनता से सिर्फ 90 वोट दिए। अपनी हार से आहत इरोम ने कहा है कि वो आगे से कभी भी चुनाव नहीं लड़ेंगी। इरोम मणिपुर विधानसभा चुनाव में तीन बार से कांग्रेस मुख्यमंत्री ओक्रम इबोबी सिंह के खिलाफ चुनाव हार गईं। थोउबाल सीट पर कांग्रेस के ओक्रम इबोबी सिंह ने 18649 वोट के साथ जीत दर्ज की है। वहीं इरोम को मात्र 90 वोट मिले।