रायपुर। मशहूर अभिनेता अनुपम खेर अपने खुले विचार और बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। उनकी बेबाकी एक बार फिर से सामने आई। अनुपम खेर ने राजपुर में एक सभा को संबोधित करते हुए कुछ ऐसा कह डाला कि बवाल मचना तय है। राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह में युवाओं को संबोधित करते हुए अनुपम खेर स्वामी विवेकानंद और पीएम मोदी की तारीफ की, लेकिन उन्होंने कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए विवादित बयान दे डाला। अनुपम खेर ने स्वामी विवेकानंद को प्रेरणास्त्रोत बताया और कहा कि छत्तीसगढ़ देश का ऐसा राज्य है, जहां स्वामी विवेकानंद के नाम पर एकमात्र एयरपोर्ट है। यहां तक तो ठीक, लेकिन उन्होंने आगे जो कहा वो चौंकाने वाला था। रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि अगर बिना कपड़ों के खुले बदन वाला शख्स (महात्मा गांधी) देश को आजादी दिला सकता है तो कुछ भी हो सकता है। अगर एक व्यक्ति 27 साल जेल में रहने के बाद दक्षिण अफ्रीका का उद्धार कर वहां का राष्ट्रपति (नेल्सन मंडेला) बन सकता है तो कुछ भी हो सकता है और अगर राबड़ी देवी बिहार की मुख्यमंत्री बन सकती हैं तो वहां तो कभी भी कुछ भी हो सकता है। उनकी बात सुनकर लोगों जोर-जोर से हंसने लगे।