भारत द्वारा पाक अधिकृत कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से पाकिस्तान लगातार बौखलाया हुआ है। पाकिस्तानी सेना लगातार घुसपैठ की कोशिश कर रही है। कश्मीर में एक बार फिर आतंकी हमला हुआ है। इस बार आतंकियों ने हंदवाड़ा के लंगेट 30 राष्ट्रीय राइफल्स कैंप को अपना निशाना बनाया है। भारत ने जवाबी कार्रवाई में तीन आतंकी मार गिराए हैं। तीन दिन पहले आतंकियों ने बारामूला के राष्ट्रीय राइफल्स कैंप को निशाना बनाया था। 18 सितंबर को उड़ी में आर्मी कैम्प पर हमला हुआ था। इसमें 19 जवान शहीद हुए थे। इसके बाद 28-29 सितंबर की रात पैराकमांडोज ने पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक किया और 38 आतंकी मार गिराए थे।
बताया जा रहा है कि आतंकियों ने गुरुवार सुबह हंदवाड़ा के 30 राष्ट्रीय राइफल्स कैंप पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। 15 मिनट फायरिंग बंद रही। हालांकि बाद में फायरिंग फिर से शुरू हो गई। भारत के जवानों ने तीन आतंकियों को मार गिराया। किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से पाकिस्तान हर संभव भारतीय सेना को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहा है, अपने संसद से लेकर अंतरराष्ट्रीय मंच तक भारत की मुखालफत करने में जुटा है और अपनी नापाक हरकतों को लगातार अंजाम दे रहा है।