नई दिल्ली। अगर आपसे पूछा जाए कि देश की राजधानी क्या है तो आप शान से कहेंगे दिल्ली। वहीं अगर पूछा जाए कि आर्थिक राजधानी क्या है तो आप कहेंगे मुबंई, लेकिन अब मुंबई के पास ये दर्जा नहीं रहा। दिल्ली ने लगातार विकास करते हुए मुंबई से आर्थिक राजधानी की दर्जा छीन लिया है।
ऑक्सफर्ड इकनॉमिक्स की ओर से कराए गए एक सर्वे में के मुताबिक मेट्रोपोलिन इकॉनमिक शहरों में दिल्ली मुबंई से आगे निकल चुकी है। इस सर्वे में जहां दिल्ली को 30वां स्थान मिला है तो वहीं मुंबई 31वें पायदान पर है। रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर की जीडीपी 370 अरब डॉलर यानी करीब 25,164 अरब रुपये है।
जबकि मुंबई की जीडीपी 368 अरब डॉलर रही है। इतना ही नहीं सर्वे में यह भी कहा गया है कि भविष्य में भी मुंबई देश की इकॉनमिक कैपिटल के तौर पर दिल्ली को पछाड़ नहीं पाएगी।