नई दिल्ली। 500-1000 के नोट बंद करने के बाद आम लोगों के बीच जो अफरा-तफरी मची थी वो आज से खत्म हो जाएगी। आज से आप बैंक में जाकर पुराने 500-1000 के नोट बदल सकते हैं। आज से देश के ज्यादातर बैंक खुलेंगे और सभी बैंक आपके पास मौजूद 500 और 1000 के नोट बदलने शुरू कर देंगे। सरकार ने आपकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस हफ्ते शनिवार और रविवार को भी बैंक खुले रखने का फैसला किया है। वहां जाकर आप आसानी से तीन चरणों को फॉलो कर अपने पुराने नोट बदल सकते हैं…
1. सबसे पहले अपने बैंक में जाकर भरें फॉर्म
आपको अपने बैंक जाकर एक पेज की रिक्वेस्ट स्लिप भरनी होगी। ये स्लिप एक तरह का फॉर्म ही है जिसमें आपको खुद की पर्सनल डीटेल्स और अमाउंट से जुड़ी 9 जानकरियां भरनी होगी।
2. साथ रखें ये अहम दस्तावेज
बैंक में भरे जाने वाले फॉर्इम के साथ आपको कुछ दस्तावेज भी अपने साथ रखना होगा। इस फॉर्म में सबसे ऊपर बैंक का नाम फिर ब्रांच का नाम और फिर अगले कॉलम में अपना पूरा नाम कैपिटल में लिखना होगा। इसके बाद एक कॉलम ID प्रूफ का होगा। जिस भी ID प्रूफ के आगे निशान लगा रहे हैं, अगली लाइन में उस पर दर्ज आइडेंटिफिकेशन नंबर लिखना होगा।
3. अमाउंट की पूरी जानकरी अनिवार्य
इस फॉर्इम में आपको अप ने अमाउंट की पूरी जानकारी भरनी होगी। हाई डिनॉमिनेशन बैंक नोट्स की डिटेल्स देनी होंगी। यानी 500-1000 रुपए के कितने नोट दे रहे हैं और उनकी टोटल वैल्यू क्या है, यह बतानी होगी। तारीख और जगह लिखने के बाद आप बैंक के कैश काउंटर पर जाकर अपने नोट बदल सकते हैं।