मुंबई। फिल्म जगत के मशहूर अभिनेता विनोद खन्ना नहीं रहे। 70 साल के विनोद खन्ना का आज निधन हो गया। कैंसर से जूझ रहे विनोद खन्ना ने मुंबई के रिलायंस फाउडेशन अस्पताल में अपनी अंतिम सांसें ली। 31 मार्च से ही वो यहां भर्ती थी। हाल ही में उनकी एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें वो बेहद कमजोर दिख रहे थे। अब अब उनकी न रहने की खबर हमारे बीच आ गई है। विनोद खन्ना ऐक्टिंग के अलावा राजनीति में भी सक्रिय थे। गुरुदासपुर से सांसद खन्ना के तीन बेटे और 1 बेटी है। विनोद खन्ना ने दो शादियां कीं। पहली पत्नी गीतांजलि थीं, जिनसे 1985 में तलाक हो गया। बाद में उन्होंने उन्होंने कविता से शादी की। उन्होंने मन का मीत’ ‘मेरे अपने’, ‘मेरा गांव मेरा देश’, ‘इम्तिहान’, ‘इनकार’, ‘अमर अकबर एंथनी’, ‘लहू के दो रंग’, ‘कुर्बानी’, ‘दयावान’ और ‘जुर्म’ जैसी फिल्मों में दमदार एक्टिंग कर लोगों को अपना दीवाना बना लिया। उनकी आखिरी फिल्म साल 2015 में शाहरुख खान के साथ ‘दिलवाले’रही।