नई दिल्ली। नटबंदी के बाद डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने BHIM ऐप लांच किया। इस एप के लॉच होते ही 10 दिनों के भीतर ही ये गूगल प्ले स्टोर पर टॉप पर पहुंच गई। ताबड़तोड़ लोग इस एप को डाउनलोड करने लगे। 10 दिनों 1 करोड़ लोगों ने इस एप को डाउनलोड किया, लेकिन अब इसकी लोकप्रियता गिरती जा रही है।
पहले 10 दिन ऐप की लोकप्रियता को देखते हुए पीएम मोदी ने खुद ट्विट कर प्रसन्नता जाहिर की और कहा कि ये ऐप युवाओं और व्यापारियों के लिए लाभकार है। वहीं इस ऐप की मदद से भ्रष्ट्राचार को खत्म करने में मदद मिलेगी, लेकिन 9 जनवरी को पीएम के इस ट्वीट के बाद इस ऐप की लोकप्रियता कम होती नजर आई। इसके डाउनलोड्स में करीब 90 प्रतिशत की गिरावट दर्जकी गई।19जनवरी को सूचना और प्रसारण मंत्री रविशंकर प्रसाद ने खुद इस बात क जानकारी दी कि भीम एप के डाउनलोड 1.1 करोड़ के आंकड़े पर पहुंच गए हैं।
यानी 9 जनवरी को ऐप का डाउनलोड 1 करोड़ था और 19 जनवरी को इसका डाउनडोल 1.1 करोड़। मतलब कि 10 दिनों में मात्र 10 लाख लोगों ने इसे डाउनलोड किया, जबकि इससे पहले हर रोज 10 लाख लोग इसे डाउनलोड कर रहे थे। यानी ऐप के डाउनलोड में 90 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।