वरिष्ठ पत्रकार और लेखक अतुल सिन्हा ने दोबारा प्रिंट की ओर रूख किया है। पिछले लगभग बीस सालों से टीवी पत्रकारिता कर रहे अतुल सिन्हा बड़े अखबार समूह अमर उजाला के चंडीगढ़ संस्करण के स्थानीय संपादक होंगे। अतुल सिन्हा ने अपना पत्रकारिता करियर भी 30 साल पहले अमर उजाला से शुुरु किया था और वहां विभिन्न पदों पर सेवाएं दी थीं। कला-साहित्य और संस्कृति पर उम्दा पकड़ रखने वाले अतुल सिन्हा आज तक चैनल के लांचिंग टीम का हिस्सा थे बाद में रजत शर्मा के साथ इंडिया टीवी के लांचिंग टीम में भी रहे। बीएजी फिल्म्स और नलिनी सिंह के टीवी चैनल नेपाल वन के संपादक रहे
अतुल सिन्हा पिछले 8 साल तक जी न्यूज को अपनी सेवाएं देते रहे और उन्हीं की देखरेख में जी समूह के कई रिजिनल चैनलों का कायाकल्प हुआ। कुछ समय पहले उन्होंने जी समूह से इस्तीफा दिया और किताब लिखने में व्यस्त थे। उनकी कविता की पुस्तक “बात निकलेगी तो” हाल ही में प्रकाशित हुई है। अतुल सिन्हा टीवी के साथ डिजिटल मीडिया में भी नए नए प्रयोग करते रहे हैं। अतुल सिन्हा मीडिया सरकार को भी बतौर सलाहकार संपादक अपने सुझाव देते रहे हैं।
मीडिया सरकार की पूरी टीम की ओर से अतुल सिन्हा को ढेर सारी बधाईयां और शुभकामनाएँ।