नई दिल्ली। ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी अमेजॉन एक बार फिर से विवादों में घिर गई है। पहले भारतीय झंडे वाली डोरमैट और गांधी जी की तस्वीर वाली चप्पल को लेकर विवादों में रह चुकी अमेजॉन को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कड़ी फटकार लगाई ती, लेकिन बावजूद इसके कंपनी नहीं सुधरी और एर बार फिर से स्त्री योनी के आकार के ऐशट्रे को लेकर विवादों में घिर गई है।
दरअसल अमेजॉन पर ऐसा ऐशट्रे बेचा जा रहा है, जिसका आकार स्त्री योनि की तरह है। इस ऐशट्रे को लेकर सोशल मीडिया पर कड़ी प्रतिक्रिया आ रही है। इस स्ट्रे को लेकर सोशल मीडिया पर लोग तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। स्त्री को इस तरह से प्रस्तुत करने का लोग विरोध कर रहे हैं। इसकी ऑनलाइन कीमत 4229 रुपए बताई गई है। लोगों ने इसे फौरन बंद करने को कहा है। हलांकि ये कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले ये कंप नी भारतीय झंडा, भारतीय झंडे वाला डोरमैट और गांधी जी की तस्वीर वाले डोरमैट को लेकर विवादों में फंस चुकी है, जिसके बाद विदेश मंत्री ने उसे कड़ी फटकार लगाई थी।