नई दिल्ली। सोमवार को होने वाले जाट आंदोलन के प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने अपनी कमर कस ली है। पुलिस ने जाट आरक्षण से निपटने के लिए कमर कस ली है। जाट समुदाय के लोग आरक्षण के मसले पर दिल्ली में आंदोलन करने वाले हैं। ऐसे में राष्ट्रीय राजधानी की कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस ने कई रास्तों को बंद कर दिया है। दिल्ली पुलिस के आदेश के बाद दिल्ली में 3 स्तर की सुरक्षा व्यवस्था की गई है, कई इलाकों में आज ही धारा 144 लागू कर दी गई है। दिल्ली पुलिस के अलावा पैरामिलिट्री फोर्स की 110 कंपनियां तैनात की गई।
पुलिस ने आंदोलन संबंधित किसी भी वाहन को दिल्ली में प्रवेश की अनुमति नहीं दी है। दिल्ली आने वाली तमाम सड़कें 19 मार्च की रात 8 बजे से बंद हो जाएंगी। इसके अलावा दिल्ली के बाहर के सभी मेट्रो स्टेशन को आज रात 11:30 बजे से बंद कर दिया जाएगा। नई दिल्ली के आसपास के इलाकों के स्टेशन रात 8 बजे ही बंद हो जाएंगे और इन्हें दिल्ली पुलिस के अगले आदेश के बाद ही खोला जाएगा। इन मेट्रो स्टेशन में राजीव चौक, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय, उद्योग भवन, लोक कल्याण मार्ग, जनपथ, मंडी हाउस, बाराखंबा मार्ग, आर के आश्रम मार्ग, प्रगति मैदान, खान मार्किट, शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे।