लखनऊ। समाजवादी में सपा और साइकिल की लड़ाई का फैसला हो गया। चुनाव आयोग ने सपा और साइिकल दोनों ही अखिलेश यादव को सौंप दी। साइकिल जीतने के बाद अब अखिलेश जीत के लिए नए समीकरणों की तलाश कर रहे हैं। माना जा रहा है कि आज अखिलेश महागठबंधन की घोषणा कर सकते हैं। जी हां यूपी चुनाव को लेकर आज कांग्रेस और सपा के बीच गठबंधन का ऐलान हो सकता है। खबर के मुताबिक आज अखिलेश समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन का ऐलान कर सकते हैं। अखिलेश खेमे के रामगोपाल यादव ने भी कल इस ओर इशारा कर दिया था कि अब यूपी में महागठबंधन होगा,लेकिन फैसला अखिलेश करेंगे। माना जा रहा है कि यूपी में कांग्रेस और सपा एक हो सकते हैं। खुद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी कर चुके हैं।
आपको बता दें कि गठबंधन के ऐलान से पहले ही इलाहाबाद की दीवारों पर डिंपल यादव और प्रियंका गांधी की एक साथ पोस्टर नजर आ चुकी है। राजद सुप्रीमो लालू यादव की माने जिस तरह जेडीयू और आरजेडी गठबंधन का फायदा बिहार में हुआ उसी तरह कांग्रेस और सपा के गठबंधन को यूपी में फायदा होगा। वहीं सर्वे की माने तो अगर सपा और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ते हैं तो उनके गठबंधन को 133 से 143 सीटें मिल सकती हैं, लेकिनअकेले चुनाव लड़ने पर उन्हें सिर्फ 82 से 92 सीटें ही मिलने का अनुमान है।