नई दिल्ली। नोटबंदी के बाद रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने पैसा निकासी में लोगों को छूट दी। उन्होंने लोगों को नकदी निकालने की सीमा को 24000 रुपए से बढ़ दिया, लेकिन इसका फायदा सैलरी अकाउंट वालों को नहीं हो सका। अब जब की सैलरी अकाउंट में आने वाली है तो आपको परेशानियों से दो-चार होना ही होगा। जानें आरबीआई ने क्या किए बदलाव…
1. आरबीआई ने कैश निकासी सीमा तो बढ़ा दी। अब आप एक हफ्ते में 24000 से ज्यादा का अमाउंट निकाल सकते हैं।
2. आरबीआई नेनिकासी की सीमा में केवल उन लोगों को छूट दी है जो अपने अकाउंट में पहले वैध नोट जमा करेंगे। यानी अपने आपको नए 500, 2000, 100,50,20,10 या 5 के वैध नोटों में पैसे बैंक में जमा करने होंगे, तभी आप इसका लाभ उठा सकते हैं।
3. अब लोग एक हफ्ते में बैंकों से चेक के जरिए 24,000 रुपये से ज्यादा निकाल सकेंगे, लेकिन 24,000 रुपये से अधिक की निकासी पर लोगों को 2000 और 500 के नोट मिलेंगे।
4. आरबीआई के मुताबिक उसी रकम की निकासी की जा सकेगी, जो 29 नवंबर के बाद खाते में जमा हुई है, यानी 29 नवंबर से पहले जमा रकम पर निकासी में छूट नहीं मिलेगी।
5. सबसे अहम कि इसमें सैलरी अकाउंट वालों को कोई छूट नहीं दी गई है। यानी सैलरी अकाउंट होल्डर्स अभी भी 24000( 1 हफ्ते में ) निकाल सकेंगे।