पटना। पूरे उत्तर भारत में शीतलहर का कहर जारी है। बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल समेत पूरा उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में हैं। बिहार में ठंड की वजह से मरने वालों की तादात बढ़ गई है।
ठंड के प्रकोप से ब्रेन हैमरेज से पीड़ित मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। राजधानी के दो अस्पतालों में पिछले 72 घंटे में इसके शिकार 47 लोग पहुंचे हैं। सभी बुजुर्ग 60 से 75 साल के बीच है। दरअसल ठंड में बुजुर्गों में रक्त संचार कम हो जाता है। जिसकी वजह से नसों में रक्त का संचार कम होने लगता है, यहीं ब्रेन हैमरेज का सबसे बड़ा कारण है। इसलिए ठंड में ब्रेन स्ट्रोक का खतरा चार गुणा बढ़ जाता है।