पटना। आरजेडी मुखिया लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें बढ़ गई है। सीबीआई ने आज लालू यादव के 12 ठिकानों पर छापेमारी की। पटना, दिल्ली, पुरी समेत 12 जगहों पर छापेमारी की गई। सीबीआई ने लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, उनके बेटों के साथ अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
लालू पर केंद्रीय मंत्री रहते हुए रेलवे द्वारा होटल आवंटन में धांधली का आरोप लगा है। एएनआई के मुताबिक, इन सभी लोगों पर रेलमंत्रालय के अंतर्गत IRCTC द्वारा संचालित चाणक्य बीएनआर होटल के लिए जारी टेंडर में धांधली का आरोप लगा है। उस वक्त लालू यादव केंद्रीय रेल मंत्री थी। इस मामले में चानबीन कर रही CBI नवे लालू के दिल्ली, पटना, रांची, पुरी और गुरुग्राम के 12 ठिकानों पर आज छापेमारी की।इसमें पटना स्थित लालू यादव का अपना आवास भी शामिल है।