नई दिल्ली। जापान में भूकंप के बाद सूनामी आ गई है। 7.4 तीव्रता के भूकंप के झटके आने के बाद जापान के फुकूशिमा परमाणु संयंत्र को काफी नुकसान हुआ है।
भूकंप का केंद्र फुकुशिमा था, जिसकी वजह से वहां काफी नुकसान हुआ है। शक्तिशाली भूकंप के बाद सुनामी आई है। जापान मीटियरलॉजिकल एजेंसी के अनुसार समुद्र में 1.5 मीटर (4.5 फुट) तक लहरें उठी हैं। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार फुकुशिमा स्थित परमाणु संयंत्र को भी नुकसान पहुंचा है।
जापान में कैबिनेट के मुख्य सचिव योशिहिदे सुगा ने कहा कि फुकुशिमा परमाणु संयंत्र के तीसरे रिएक्टर के कुलिंग सिस्टम ने काम करना बंद कर दिया है।