नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के दामों कतो लेकर अब बड़ा फैसला किया गया है। कल से रोज पेट्रोल-डीजल के दाम बदलेंगे। जी हां कल से सुबह 6 बजे रोजाना पेट्रोल और डीजल की कीमत बदल जाएगी।
पेट्रोलियम कंपनियों के रोज पेट्रोल-डीजल के दाम बदलने के प्रस्ताव के विरोध में डीलरों द्वारा आहूत हड़ताल बुधवार को वापस ले ली गई है। इस हड़ताल के बाद 16 जून से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में रोज बदलाव का रास्ता साफ हो गया है। पेट्रोल डीलरों की मांग को मानते हुए फैसला किया गया है कि नई कीमतों की घोषणा आधी रात को करने के बजाए सुबह छह बजे की जाएगी। आपको बता दें कि वर्तमान में सरकारी तेल विपणन कंपनियां वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर खुदरा ईंधन के मूल्य की हर15 दिन पर संशोधित करती है।