भारत और पाक के संबंध तनावपूर्ण बने हुए है। उधर चीन का व्यवहार हमेशा पाकिस्तान के पक्ष में रहा है। लेकिन इस बीच पाकिस्तान के नाक के नीचे भारतीय सेना और चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने बुधवार को पूर्वी लद्दाख के चूशुल में संयुक्त अभ्यास किया।
जम्मू-कश्मीर में दोनों देशों के बीच यह पहला सैन्य-समन्वय अभ्यास है। भारत-चीन सेना के बीच इस अभ्यास के बाद एलओसी पर पाकिस्तानी सेना की हरकत बढ़ गई। ये आपको बता दें कि भारत और चीनी सेना के बीच ये संयुक्त अभ्यास संधि के तहत किया गया है।
हालांकि जानकार इस अभ्यास को काफी महत्वपूर्ण मान रहे हैं। ऐसे वक्त में जब चीन का रवैया महत्त्वपूर्ण मसलों पर भारत के खिलाफ रहा है, इस कवायद को राजनयिक और सामरिक दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है। जाहिर है, राजनयिक और सामरिक स्तर पर चीन को साधे रखने के लिए भारत अपनी ओर से पहल कर रहा है।
भारत-चीन सीमा पर तनाव कम रहे, इसके मद्देनजर दोनों देशों की सेनाओं के बीच संवाद और सहयोग के लिए 2013 में ‘सीमा सुरक्षा सहयोग संधि’ पर दस्तखत किए गए। इसी संधि के तहत बुधवार को भारत और चीन की सेना ने संयुक्त अभ्यास किया गया। इससे पहले दौलत बेग ओल्डी इलाके में फरवरी 2016 को किया गया था।