नई दिल्ली। पंजाब से भाजपा के लिए अच्छी खबर नहीं आ रही है। पंजाब में भारतीय जनता पार्टी और अकाली दल गठबंधन हार के कगार पर खड़ी है। यहां कांग्रेस के लिए राहत की खबर है। पंजाब विधानसभा में कांग्रेस की सरकार बनती नजर आ रही है। शुरुआत से ही कांग्रेस पार्टी ने काफी बढ़त बना ली है। 115 विधानसभा सीटों में से अब तक के रुझान के मुताबिक कांग्रेस 69 सीटों पर आगे है, जबकि अकाली दल-बीजेपी गठबंधन 23 और आम आदमी पार्टी 21 सीटों पर आगे चल रही है। पंजाब के एग्जिट पोल में जहां आम आदमी पार्टी की सरकार बनती दिख रही थी, वहीं चुनाव परिणाम सामने आने के बाद उनके अरमानों पर पानी फिरता दिख रहा है। आम आदमी पार्टी यहां 21 सीटों पर सिमटती जा रही है।