नई दिल्ली। सरकार ने पुराने 500 और 1000 रुपए के नोट बैन कर 500 के नए और पहली बार 2000 रुपए के नट जारी कर दिए। ऐसे में आज हम आपको बता रहे हैं कि 500 रुपए के नोट में क्या नया होगा, 500 रुपए का नोट कैसा दिखेगा और 500 रुपए का नया नोट पुराने नोट से कितना अलग। 500 रुपए का नया नोट स्टोन ग्रे रंग में है। इस नोट में ग्रे शेड हल्के और गाढ़े रंग में अध्यचंद्राकार आकार में है। आइए जानें नए 500 रुपए के नोट के 10 खास फीचर्स…
1. नए नोट में गांधी जी की तस्वीर का स्थान बदला 500 रुपए के नोट में गांधी जी की तस्वीर नोट के बीच में है।
2. नए नोट में 10 जगह अंकों में 500 रुपए लिखा । इसमें भारतीय पारंपरिक अंक और अंग्रेजी अंक में 500 रुपए लिखा है।
3. नोट में गहरे और हल्के ग्रे शेड में हैं जो नोट को देखने में आकर्षित बनाते हैं।
4. देवनागरी में 500 रुपए लिखा है 500 रुपए की नोट में आगे के भाग में गांधी जी की तस्वीर के पास 500 रुपए हल्के रंग में लिख है।
5. नोट के पीछे की तरफ लालकिले का चित्र दिया गया। चित्र के नीचे लालकिला हिंदी में और अंग्रेजी में RED FORT लिखा है।
6. नोट के इस सफेद हिस्से को रोशनी में देखने पर 500 रुपए लिखा हुआ दिखाई देता है।
7. पैसे अदा करने का वादा और गवर्नर के हस्ताक्षर नए नोट में दाईं ओर खिसक गए हैं दाईं ओर खाली स्थान पर महात्मा गांधी का चित्र उभरता है, जिसमें 500 रुपए का वाटरमार्क भी है।
8. नोट पर लिखे नंबर का आकार छोटे से बड़े यानी बढ़ते क्रम में होगा, जो नोट में दाईं ओर नीचे की तरफ और बाईं ओर ऊपर की तरफ लिखा है।
9. नंबर के ठीक ऊपर 500 रुपए लिखे है, जिनका रंग हरे और नीले रंग में बदलता रहेगा। दाईं ओर नीचे की तरफ अशोक स्तम्भ का चिन्ह है।
10. दृष्टिहीन लोगों के लिए 11- दाईं ओर अशोक स्तंभ के ठीक ऊपर एक काले रंग का गोलाकार उभरा हुआ निशान है, जिस पर 500 रुपए भी लिखा होगा। इसे सिर्फ छूकर भी पहचाना जा सकता है।