नई दिल्ली। सिक्किम में चीन और भारतीय सेना के बीच की चल रहे तनाव के बीच चीन की सरकार ने भारत को धमकी दी है। चीन की सरकार ने भारत को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर भारत ने चीनी क्षेत्र ने अपने सैनिकों को वापस नहीं बुलाया, तो तनाव और बढ़ेगा चीन ने भारत को धमकी देते हुए कहा कि उसके पास भारतीय सैनिकों के चीनी सीमा के ‘उल्लंघन’ की तस्वीरें हैं। चीन के विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया कि चीन भारत के सैनिकों को वापस भारतीय सीमा में लौटने का आग्रह करते हैं। चीन की ओर से भारतीय सैनिकों को 1962 में मिली लड़ाई याद दिलाई गई और कहा गया कि भारतीय सेना को 1962 की लड़ाई से ‘ऐतिहासिक सबक’ लेना चाहिए।
चीनी सेना ने भारतीय सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत के उस बयान को गैरजिम्मेदाराना बताया जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत ढाई मोर्चे पर युद्ध लड़ने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा था कि भारत चीन, पाकिस्तान और आंतरिक चुनौतियों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसके बाद चीन ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारतीय सेना को 1962 की लड़ाई से सबक लेना चाहिए।