नई दिल्ली। कहते हैं अगर आप भगवान को मानते हैं तो धरती पर भगवान का रूप सिर्फ मां में दिखता है। मां जैसा दिल दुनिया में किसी का नहीं होता है। खुद लाख दुख हो, कष्ठ हो, लेकिन वो अपने बच्चों को दर्द में नहीं देख सकती। इसलिए मां मां होती है।
मां की इसी ममता का एक उदाहरण मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में देखने को मिला, जहां सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई एक मां ने सड़क पर लगभग अधमरी हालत में होने के बावजूद अपनी भूखी बच्ची को स्तनपान करवाया। मां खून से लथपथ पड़ी थी। उसका सिर फट गया था। हाथ-पैर में चोटें ाई थी। कपड़े खून से सने हुए थे। लेकिन इन सबके बावजूद मां से अपनी बच्ची का भूखा रहना देखा नहीं गया। खून से लथपथ हाल में सड़क पर पड़ी मां ने दुधमुंही बेटी को स्तन पान कराया। भूख से तड़पती बेटी की हालत देख मां अपना दर्द भूल गई और उसने बच्ची को अपनी आंचल से लगा लिया। मां के सिर से खून की धार लगा हुई थी, लेकिन उसकी ममता और वात्सल्य ने दर्द को ऐसी चुनौती दी कि देखने वाले भी द्रवित हो गए।
रिपोर्ट के मुताबिक महिला कुछ अन्य लोगों के साथ ट्रेक्टर ट्रॉली पर बैठकर जा रही थी। अचानक ट्रेक्टर ट्रॉली पलट गई, जिसमें महिला समेत 9 लोग घायल हो गए। मां के इस रूप को देखकर लोग भावुक हो उठे। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो को देखने के बाद आपका मन भी भावुक हो उठेगा। देखिए वीडियो…