नई दिल्ली। आज आधी रात से देशभर में एक कर का नियम लागू हो जाएगा। देशभर में एक कर लागू करने के लिए सरकार की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है। इसके लिए संसद के सेंट्रल हॉल में जीएसटी को लागू करने के लिए एक कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम में देश के महानायक अमिताभ बच्चन भी शामिल होंगे। वहीं दिग्गज रतन टाटा भी इस कार्यक्रम में उपस्थित होंगे। आधी रात को जीएसटी लागू करने के पीछे ऐताहासिक कारण है। दरअसल 1997 में आजादी की गोल्डन जुबली पर इसी तरह से आधी रात को कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। उसके बाद यह दूसरी बार है, जब आधी रात को संसद का स्पेशल सत्र बुलाया जाएगा और कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। ऐसा 15 अगस्त 1947 की आधी रात को मिली आजादी से जोड़ते हुए ही किया जा रहा है।